AAPKI JIMMEDARI
Monday, 2 May 2016
Sunday, 1 May 2016
भगांवा व रजूर की ग्राम संसद मंे ग्रामीणों से हुए रूबरू कलेक्टर डॉ. अग्रवाल
ग्रामोदय से भारत उदय अभियान
भगांवा व रजूर की ग्राम संसद मंे ग्रामीणों से हुए रूबरू कलेक्टर डॉ. अग्रवाल
खण्डवा 1 मई, 2016 - ‘‘ग्रामोदय से भारत उदय अभियान‘‘ के तहत इन दिनों गाँव-गाँव में ग्राम सभाओं और ग्राम संसदों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. एम.के.अग्रवाल ने शनिवार रात्रि में खालवा विकासखण्ड के ग्राम रजूर व भगांवा जाकर ग्रामीणों से रूबरू चर्चा की तथा उन्हें गांव के विकास के लिये खुद ही महत्वपूर्ण फैसले लेने की समझाइष दी। इस दौरान एसडीएम हरसूद श्री सुरेष वर्मा व सीईओ जनपद श्री सौरभ राठौर सहित पंचायत की सरपंच, उप सरपंच, पंच व ग्रामीणजन मौजूद थे। रजूर की ग्राम संसद में कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने ग्रामीणों से कहा कि वे छोटी मोटी सुविधाओं के लिए जिला अधिकारियों या प्रदेष सरकार का मुंह न देखे बल्कि खुद गांव के विकास के लिए आगे आयें। उन्होंने कहा कि गांव में सड़क , स्कूल भवन, अस्पताल भवन, आदि सुविधाओं से तो गांव का विकास होता ही है, लेकिन गांव का सही विकास तब होगा जब ग्रामीणजन आत्मनिर्भर बनेंगे और गांव की चौपाल पर अपनी भलाई के लिए निर्णय लेने लगेंगे। कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि तीन दिवसीय ग्राम संसद में ग्रामीणों को पहले दिन गांव के विकास की कार्य योजना बनाना है, दूसरे दिन हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा तथा हितग्राहियों का चयन जैसे कार्य करके तीसरे दिन कृषि विकास की योजना बनाना है। इस अवसर पर जनपद पंचायत खालवा के सदस्य श्री गयाप्रसाद पाण्डे, सरपंच श्री भागवत सिंह दरबार भी उपस्थित थे। इस अवसर पर कुमारी अनमोल, दीप्ति व रेषमा को लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा गांव की सबसे पढ़ी लिखी युवती भारती मालाकार को प्रमाण पत्र भी कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने प्रदान किया।
कुपोषित बच्चों की देखरेख की जिम्मेदारी ली रजूर के ग्रामीणांे ने
ग्राम संसद में बताया गया कि रजूर में 3 आंगनवाडी केन्द्र है जिनमें लगभग 10 बच्चें कुमारी दीक्षा, अनुष्का, कृष्णा, मुस्कान, सोनू, अनन्या, अरव, निखिल, रिमझिम, व प्रगति कुपोषित है, शामिल है। कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने ग्रामीणजनों को समझाइष दी कि महिला एवं बाल विकास विभाग इन कुपोषित बच्चे के लिए पोषण आहार भेजता है, लेकिन देखरेख के अभाव में ये बच्चे पोषण आहार समय पर नही लेते है। कलेक्टर डॉ. अग्रवाल की प्रेरणा पर गांव के 10 जिम्मेदार ग्रामीणों ने 1-1 बच्चे की देखरेख की जिम्मेदारी ली।
किसी के घर के सामने कचरा न फेंकने की शपथ ली रजूर के ग्रामीणों ने
रजूर की दीपिका रावत ने ग्राम संसद में खड़े होकर अपनी समस्या बताते हुए कलेक्टर डॉ. अग्रवाल से षिकायत की कि गांव के कुछ लोग उसके घर के सामने कचरा फेंक देते है तथा गंदगी से वातावरण प्रदूषित हो रहा है। कलेक्टर की समझाइष पर ग्रामीणजनों ने इस अवसर पर किसी के घर के आगे कचरा न फेंकने की शपथ ली।
गांव के विकास की कार्य योजना तैयार की रजूर के ग्रामीणों ने
ग्राम संसद के पहले दिन कलेक्टर डॉ. अग्रवाल की उपस्थिति में ग्रामीणजनों ने गांव के विकास के लिए कार्य योजना तैयार की जिसमें नीमखेड़ा, मछोड़ी व रजूर में पानी रोकने वाली संरचनाएं बनवाने की आवष्यकता बताई। इस अवसर पर स्कूल के पास स्थित नलकूप के गहरीकरण, मछोड़ी में नल जल योजना के संचालन मछोड़ी से नीमखेड़ा मार्ग , नीमखेड़ा में मुक्तिधाम बनवाने तथा रजूर मेनरोड पर स्कूल व आंगनवाड़ी के पास मुख्य सड़क पर गति अवरोधक बनाने का प्रस्ताव सर्व सहमति से पारित किया गया। इसके अलावा ग्राम संसद में मछोड़ी से रजूर के बीच सड़क के दोनो और पोधरोपण का भी निर्णय ग्रामीणों ने लिया।
भगांवा के ग्रामीणों को नषा छोड़ने की समझाइष दी कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने
खालवा विकासखण्ड के ग्राम भगांवा में कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने ग्रामीणों को समझाया कि वे सबसे पहले नषे की आदत छोड़े क्योंकि नषे के कारण उनका परिवार परेषान रहता है तथा दिन भर की मजदूरी नषे पर खर्च करने से ग्रामीणजन अपने परिवार का विकास नही कर पाते है। कलेक्टर की समझाइष पर ग्रामीणजनों में नषा न करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने ग्रामीणों से कहा कि वे खेती के साथ साथ पषुपालन भी करें तथा कम पानी वाली फसलें खेतों में लगाये एवं खेतो की मिट्टी का परीक्षण कर उस मिट्टी के अनुरूप ही खाद डाले तथा मिट्टी के अनुकूल फसल ही लें। गांव की एक छात्रा ने भगांवा में हाई सेंकेण्डरी स्कूल प्रारंभ करने तथा कन्या छात्रावास प्रारंभ कराने का अनुरोध कलेक्टर डॉ. अग्रवाल से किया। कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने इस अवसर पर किसानों से कहा कि किसान भाई टपक सिंचाई पद्धति व फव्वारा पद्धति अपनाकर पानी की बचत करने के बाद भी अच्छा उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राठौर ने किया।
टेªक्टर ट्राली दुर्घटना के घायलों का होगा इंदौर मंे निःषुल्क उपचार
टेªक्टर ट्राली दुर्घटना के घायलों का होगा इंदौर मंे निःषुल्क उपचार
खाद्य मंत्री श्री शाह ने घायलों को एम्बूलेंस से भिजवाया इंदौर
खण्डवा 1 मई, 2016 - प्रदेष के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री कुंवर श्री विजय शाह ने रविवार सुबह जिला अस्पताल खण्डवा में जाकर खालवा क्षेत्र के घायल आदिवासी परिवारों के सदस्यों को देखा तथा उनसे चर्चा कर उन्हें हर संभव प्रषासकीय मदद दिलाने का आष्वासन दिया। मंत्री श्री शाह ने अस्पताल से ही प्रदेष के स्वास्थ्य मंत्री श्री नरोत्तम मिश्र से दूरभाष पर चर्चा कर इन घायलों के बेहतर उपचार की व्यवस्था के लिए अनुरोध किया। उन्होंने संभागायुक्त इंदौर संभाग श्री संजय दुबे एवं महाराजा यषवंत राव होल्कर हॉस्पिटल इंदौर के अधीक्षक से चर्चा कर इन घायलों को हर संभव उपचार के निर्देष दिए। खाद्य मंत्री श्री शाह ने सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत को 8 गंभीर घायलों को एम्बूलेंस द्वारा तत्काल इंदौर भिजवाने की व्यवस्था करने के निर्देष दिए, जिस पर कुछ ही देर में 3 एम्बूलेंसो के माध्यम से उन्हें इंदौर भिजवाने की व्यवस्था की गई। खाद्य मंत्री श्री शाह ने इस अवसर पर बताया कि उन्होंने अपने स्वेच्छानुदान राषि से कुल 8 घायलों को तत्काल 10-10 हजार रूपये की आर्थिक मदद दिलाई गई है तथा राहत मद से आदिवासी विकास विभाग से 2-2 हजार रूपये की तत्कालिक सहायता भी दिलाई गई है। खाद्य मंत्री श्री शाह ने जिला अस्पताल में कहा कि जिन लोगों के पैर कट गए है उन्हें 1-1 लाख रूपये तथा गंभीर घायलों को 50-50 हजार रूपये की मदद मुख्यमंत्री सहायता कोष से भी दिलाई जायेगी।
Saturday, 30 April 2016
सेवानिवृत्त दो कर्मचारियों का कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने किया सम्मान
सेवानिवृत्त दो कर्मचारियों का कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने किया सम्मान
खण्डवा 30 अप्रैल, 2016 - कलेक्ट्रेट की निर्वाचन शाखा के आज सेवानिवृत्त हुए दो कर्मचारियों श्री विजय मार्कण्डेय एवं श्री शकील अहमद का सम्मान कलेक्टर डॉ. एम.के.अग्रवाल ने शॉल व श्रीफल प्रदान कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने दोनों कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा आषा प्रकट की कि वे पूर्व की भांति सेवानिवृत्ती के बाद भी सक्रिय रहकर कार्य करेंगे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अनुराग सक्सेना, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रियंका गोयल सहित विभिन्न कलेक्ट्रेट के विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि श्री शकील अहमद शासकीय सेवा में लगभग 39 वर्ष तथा श्री मार्कण्डेय ने लगभग 30 वर्ष अपनी सेवाएं दी।






































































































