AAPKI JIMMEDARI
Monday, 4 January 2016
कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने ओंकारेष्वर में सिंहस्थ से संबंधी निर्माण कार्याे का किया निरीक्षण
कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने ओंकारेष्वर में सिंहस्थ से संबंधी निर्माण कार्याे का किया निरीक्षण
खण्डवा 4 जनवरी ,2016 - कलेक्टर डॉ. एम.के.अग्रवाल ने सोमवार शाम मोरटक्का से ओंकारेष्वर के बीच सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिए निर्मित किए जा रहे सार्वजनिक शौचालयों एवं सुविधाकेन्द्रों के निर्माण कार्य की प्रगति को देखा। उन्होंने नर्मदा तट पर स्थित खेड़ीघाट पर जाकर घाट की मरम्मत कराने के निर्देष सरपंच को दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए पंचायत को सिंहस्थ मद उसे राषि उपलब्ध करा दी जायेगी। उन्होंने ब्रम्हपुरी घाट पर 3.79 करोड़ रूपये लागत से निर्मित हो रहे नवीन घाट तथा शमषान घाट के पास निर्मित हो रहे नवीन घाट के निर्माण कार्य को भी देखा तथा समय सीमा में कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देष दिए। इस दौरान एसडीएम सुश्री जानकी यादव, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री आर.के.शर्मा, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कार्यपालन यंत्री पीआईयू, तथा कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उनके साथ थे। कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने कुबेर भण्डारी के पास निर्माणाधीन भोजन शाला के निर्माण कार्य को भी देखा तथा कार्य को समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देष दिए गए।
कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने कोठी पंचायत भवन के परिसर में स्थित एक पान की दुकान को तत्काल हटवाने एवं पंचायत की बाउन्ड्रीवाल के बाहर स्थित पानी की टंकी को गिराकर बाउन्ड्रीवाल के अंदर निर्मित कराने के निर्देष कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को दिए। उन्होंने कोठी पंचायत भवन के परिसर में महिलाओं व पुरूषों के लिए सार्वजनिक शौचालय निर्मित कराने के निर्देष भी कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को दिए।
कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कम्पनी को निर्देष दिए कि सिंहस्थ के दौरान मोरटक्का से ओंकारेष्वर के बीच निर्मित कराये जा रहे विभिन्न सार्वजनिक सुविधाकेन्द्रों तक विद्युत आपूर्ति पहॅुचाने तथा विभिन्न स्थानों पर विद्युत व्यवस्था के लिए आवष्यक बजट की मांग करें ताकि बजट सिंहस्थ मद से विद्युतिकरण के लिए उपलब्ध कराया जा सके और सिंहस्थ के पूर्व विद्युतिकरण का कार्य पूर्ण हो सके। उन्होंने मोरटक्का से ओंकारेष्वर के बीच निर्मित किए जा रहे सार्वजनिक सुविधाकेन्द्रों एवं शौचालयों के आसपास की भूमि के समतली करण कराने के निर्देष भी कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को दिए।
जल महोत्सव आयोजन की तैयारियां समय सीमा में पूर्ण करें - कलेक्टर डॉ. अग्रवाल
जल महोत्सव आयोजन की तैयारियां समय सीमा में पूर्ण करें
- कलेक्टर डॉ. अग्रवाल
खण्डवा 4 जनवरी ,2016 - इंदिरा सागर बाँध स्थित हनुवंतिया टापू पर आगामी 12 से 21 फरवरी, 2016 तक आयोजित होने वाले जल-महोत्सव के आयोजन की सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें। कलेक्टर डॉ. एम.के.अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक मंे इस आयोजन की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. महेन्द्र सिंह सिकरवार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित तोमर, अपर कलेक्टर श्री अनुराग सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गोपाल खाण्डेल, एसडीएम श्री शाष्वत शर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती माला श्रीवास्तव, व संयुक्त कलेक्टर डॉ. प्रियंका गोयल, पर्यटन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अनिल सक्सेना व कार्यपालन यंत्री श्री डी.एस.यादव भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि हनुमंतिया में जल महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में 12 फरवरी को मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान के आगमन का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।
कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने बैठक में हनुमंतिया के आसपास दो या तीन हेलीपेड तत्काल तैयार कराने के निर्देष एसडीएम, एवं कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर फायरब्रिगेड व अग्निषमन यंत्रों की व्यवस्था तथा हनुमंतिया आने वाले मार्ग पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराने के भी निर्देष संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल पर पेयजल तथा वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था सुनिष्चित करने के भी निर्देष दिए। । उन्होंने जल महोत्सव के दौरान लगाये जाने वाले षिल्प बाजार में स्थानीय कलाकारों व स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार कलाकृतियों व सामग्रियो की बिक्री की व्यवस्था के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देष दिए। उन्होंने बताया कि जल महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जायेंगे, जिनमें देष व प्रदेष के जानेमाने कलाकारों द्वारा यहां रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेगे। इसके साथ साथ स्थानीय कलाकारों को भी इन कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
ग्रामीणों के आवेदनों का निराकरण समय सीमा में किया जाये
ग्रामीणों के आवेदनों का निराकरण समय सीमा में किया जाये
कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए अधिकारियों को निर्देष
खण्डवा 4 जनवरी ,2016 - कलेक्टर डॉ. एम. के. अग्रवाल ने जिले के सभी एसडीएम व जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देष दिए है कि वे अपने - अपने क्षेत्र के ग्रामों में पंचायत के माध्यम से ग्रामीणों के समस्याओं संबंधी आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण कराने की व्यवस्था करें। उन्होंने जनपद स्तर पर इन आवेदनों के निराकरण के नियमित समीक्षा करने के निर्देष भी आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए है। उन्होंने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देष दिए कि जनपदों में निराकृत आवेदनों की जिला स्तर पर समीक्षा कर यह परीक्षण किया जाये कि यह निराकरण वास्तविक है कि नही। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित तोमर, के अलावा अपर कलेक्टर श्री अनुराग सक्सेना, एसडीएम श्री शाष्वत शर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती माला श्रीवास्तव, व संयुक्त कलेक्टर डॉ. प्रियंका गोयल, भी उपस्थित थे।
कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने सभी एसडीएम, तहसीलदारों व जनपद के सीईओ को बैठक में निर्देष दिए कि प्रत्येक विकासखण्ड के दो-दो ग्रामों में हर माह जनसंवाद षिविर आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया जाये। उन्होंने निर्देष दिए कि आगामी 8 जनवरी को ग्राम बांगरदा एवं पास के एक अन्य ग्राम में जनसंवाद षिविर आयोजित करने की व्यवस्था की जाये। बैठक मंे उन्होंने आधार कार्ड पंजीयन, निराश्रित व विकलांगों को पेंषन वितरण की प्रगति की समीक्षा भी की।
समाधान ऑॅन लाइन कार्यक्रम आज
समाधान ऑॅन लाइन कार्यक्रम आज
खण्डवा 4 जनवरी ,2016 - समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम 5 जनवरी को शाम 4 बजे से आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का निराकरण प्रदेष के मुख्यमंत्री जी अथवा मुख्य सचिव द्वारा किया जाता है। कलेक्टर डॉ. एम.के. अग्रवाल ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को विभागीय योजनाओं की प्रगति की अद्यतन जानकारी के साथ कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र में निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
12 जनवरी को आयोजित होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम
12 जनवरी को आयोजित होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम
खण्डवा 4 जनवरी ,2016 - स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस 12 जनवरी को “युवा दिवस” के अवसर पर सभी शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन एवं स्वामी विवेकानंद जी पर केन्द्रित प्रेरणादायी शैक्षिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन सभी संस्थाओं में एक साथ, एक संकेत पर किया जावेगा। इस आयोजन में कक्षा 5 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थियों को शामिल किए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था रेडियो के सभी प्राइमरी चैनल एवं विविध भारती द्वारा की जायेगी । खण्डवा मंे जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. में प्रातः 11 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक आयोजित होगा। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयाजित बैठक में कलेक्टर डॉ. एम.के. अग्रवाल ने जिला षिक्षा अधिकारी को निर्देष दिए कि जिले के अन्य विद्यालयों में भी यह आयोजन निर्धारित समय पर किया जाये। उन्होंने इसके लिए शासन के निर्देष अनुसार जिला आयोजन समिति गठित कर कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के निर्देष दिए। कलेक्टर की अध्यक्षता वाली इस समिति में पुलिस अधीक्षक व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के साथ साथ जिला षिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, जिला परियोजना समन्वयक, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य, व डाईट के प्राचार्य को शामिल किया जाये।
25 जनवरी को मनाया जायेगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस
25 जनवरी को मनाया जायेगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस
नये मतदाताओं को वितरित किये जायेंगे इपिक कार्ड
खण्डवा 4 जनवरी ,2016 - आगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जायेगा। इस अवसर पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नये मतदाताओं को उनके फोटोयुक्त रंगीन परिचय पत्र वितरित किए जायेंगे। आज कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में कलेक्टर डॉ. एम. के. अग्रवाल ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी को इस आयोजन की सभी तैयारियां समय सीमा में करने के निर्देष दिए। इस कार्यक्रम में स्कूल व कॉलेजो में मतदाता दिवस से संबंधित प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को पुरूस्कृत भी किया जायेगा।
भारत पर्व पर आयोजित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम व विकास प्रदर्षनी
भारत पर्व पर आयोजित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम व विकास प्रदर्षनी
खण्डवा 4 जनवरी ,2016 - लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व गणतंत्र दिवस की संध्या पर 26 जनवरी को सायं 7 बजे स्थानीय गौरीकुंज सभागृह में आयोजित होगा। इस दौरान स्वराज संस्थान एवं संस्कृति विभाग द्वारा निर्धारित सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे। आज कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में कलेक्टर डॉ. एम.के. अग्रवाल ने संस्कृति व कला महाविद्यालय के प्राचार्य को निर्देष दिए कि प्रतिभा खोज अभियान के तहत चयनित कलाकारों के दल के भी कार्यक्रम भारत पर्व के अवसर पर प्रस्तुत किए जाये। इस अवसर पर जनसम्पर्क कार्यालय व अन्य कार्यालयों द्वारा विकास प्रदर्षनी का आयोजन भी गौरीकंुज सभागृह की गैलरी में किया जायेगा।
हर्षोल्लास व समारोह पूर्वक मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस
हर्षोल्लास व समारोह पूर्वक मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस
कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने की तैयारियों की समीक्षा
खण्डवा 4 जनवरी ,2016 - गणतंत्र दिवस आगामी 26 जनवरी को हर्षोल्लास एवं समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस की तैयारियों के लिए आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई जिसमें कलेक्टर डॉ. एम.के.अग्रवाल ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देष दिए कि इस राष्ट्रीय पर्व को गरिमापूर्ण तरीके से मनाने के लिए सभी आवष्यक व्यवस्थाएं की जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. महेन्द्र सिंह सिकरवार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित तोमर, अपर कलेक्टर श्री अनुराग सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गोपाल खाण्डेल, एसडीएम श्री शाष्वत शर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती माला श्रीवास्तव, व संयुक्त कलेक्टर डॉ. प्रियंका गोयल, भी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने निर्देष दिए कि स्थानीय स्टेडियम में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों व अन्य विषिष्ट व्यक्तियों को निमंत्रण पत्र देकर ससम्मान कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाए तथा उनके कार्यक्रम स्थल पर बैठने की समुचित व्यवस्था की जाए। बैठक में तय किया गया कि परेड की रिहर्सल 15 जनवरी से प्रारंभ होगी। परेड में ग्राम व नगर रक्षा समिति की टुकड़ी के साथ साथ शोर्यादल की टुकड़ी भी शामिल होगी। स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बैठक व्यवस्था तथा स्टेडियम की साजसज्जा का दायित्व नगर निगम आयुक्त को सौंपा गया। परेड की तैयारियों का जिम्मा रक्षित निरिक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया है। फाईनल रिहर्सल 24 जनवरी को प्रातः 9 बजे से होगी जिसमें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित तोमर, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गोपाल खाण्डेल स्वयं उपस्थित रहकर कार्यक्रमों का अवलोकन करेंगे। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा 6 सांस्कृतिक कार्यक्रम लगभग 45 मिनट अवधि के प्रस्तुत किए जायेंगे। सभी कार्यक्रम देष भक्ति से ओतप्रोत हो यह सुनिष्चित किया जायेगा।
कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने निर्देष दिए कि विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यो के लिए पुरूस्कार हेतु विभाग प्रमुख उनके नाम संयुक्त कलेक्टर श्रीमती माला श्रीवास्तव को भिजवायेंगे। सराहनीय कार्य करने वालो को दिए जाने वाले प्रषस्तिपत्र व शील्ड की व्यवस्था जिला पंचायत द्वारा की जाएगी। विद्यार्थियों को स्कूलों में मिष्ठान वितरण की जिम्मेदारी जिला आपूर्ति अधिकारी व जिला आबकारी अधिकारी को दी गई। कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने निर्देष दिए कि सभी शासकीय कार्यालयों व महत्वपूर्ण सार्वजनिक भवनों पर ध्वजारोहरण व लाईटिंग की व्यवस्था सुनिष्चित की जाए। बैठक में बताया गया कि सभी शासकीय कार्यालयो में प्रातः 8 बजे से पूर्व ध्वजारोहरण कार्यक्रम सम्पन्न होगा तथा प्रातः 8 बजे कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण होगा। मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 9 बजे द्वारा ध्वजारोहरण किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने सभी प्रमुख विभागों को कार्यक्रम में अपनी विभागीय गतिविधियों व उपलब्धियों से संबंधी झॉकियां तैयार कराकर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में प्रदर्षित करने के निर्देष दिए। उन्होंने जिला शहरीय विकास अधिकरण के परियोजना अधिकारी को सिंहस्थ की थीम पर एक झॉकी तैयार करने के निर्देष भी दिए। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूर्व परेड के अंत में ये झॉकियां निकाली जायेगी।



















































