AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 1 August 2015

आगामी 22 अगस्त को बैंकिंग मेटर की नेशनल लोक अदालत आयोजित होगी

आगामी 22 अगस्त को बैंकिंग मेटर की नेशनल लोक अदालत आयोजित होगी

खण्डवा 1 अगस्त,2015 - कार्यपालक अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नईदिल्ली के निर्देशानुसार एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार आगामी 22 अगस्त, को जिला एवं अधिनस्थ न्यायालयों में बैंकिंग मेटर की मासिक नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस नेशनल लोक अदालत में बैंकों के धारा 138 एन.आई.एक्ट व बैंक रिकवरी के मामले जो न्यायालयों में लंबित हैं, को एवं प्रीलिटिगेशन मामलों को आपसी समझौते के लिये रखा जाना है।  समस्त पक्षकार एवं उनके अधिवक्ताओं से अपील की गयी है कि वह अपने प्रकरणों को आपसी समझौते से निपटाकर लोक अदालत योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

निरूशुल्क साइकिल वितरण योजना का होगा ऑनलाइन क्रियान्वयन

निरूशुल्क साइकिल वितरण योजना का होगा ऑनलाइन क्रियान्वयन
31 अगस्त तक विद्यार्थियों को उपलब्ध कराना होगी साईकिलें 

खण्डवा 1 अगस्त,2015 -  राज्य शासन द्वारा कक्षा 9वीं में प्रवेश करने पर निरूशुल्क साइकिल वितरित करने की योजना का क्रियान्वयन समग्र शिक्षा पोर्टल द्वारा करवाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिये सबसे पहले सभी शालाओं को अपने सही ग्राम से मेप करवाने की कार्यवाही की गई है। राज्य शासन ने 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी जाने वाली निरूशुल्क साइकिलों के वितरण का कार्य 31 अगस्त तक पूरा करवाने के निर्देश जिलों को दिये हैं। यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि निरूशुल्क साइकिल के लिये राशि का भुगतान हो गया हो तथा संबंधित द्वारा साइकिल खरीद ली गई हो। इसकी प्रविष्टि अनिवार्य रूप से एजुकेशन पोर्टल पर दर्ज करवाने को कहा गया है। 
योजना में हितग्राही के बेंक खाते में 2400 रुपये की राशि जमा करवाई जायेंगी। एक बेंक खाता एक परिवार के लिये यूनिक होगा। प्रवेश के समय समग्र डॉटाबेस में विद्यार्थी का जो पता होगा उसी को उसका गृह-ग्राम माना जायेगा, जो पता बदलने पर पात्र नहीं होगा। शासन ने योजना के ऑनलाइन क्रियान्वयन के संबंध में सभी डीईओ को निर्देश जारी कर प्राचार्यों से कक्षा 9वीं में प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रविष्टि निर्धारित प्रपत्र में करवाने को कहा है। प्रवेश के बाद साफ्टवेयर द्वारा विद्यार्थियों की पात्रता की जाँच कर प्राचार्य के लॉग-इन में संभावित विद्यार्थियों की सूची प्राप्त की जायेगी। प्राचार्यों को पोर्टल पर यूनिक आईडी पासवर्ड पहले से दिये जा चुके हैं। यह आवश्यक होगा कि प्राचार्य का पदनाम सही रूप में दर्ज हो। यदि किसी विद्यालय में प्राचार्य का प्रभार किसी अन्य शिक्षक के पास है तो डीईओ उसके यूनिक आईडी पर प्राचार्य की भूमिका को निर्धारित करेंगें। 
संबंधित प्राचार्य द्वारा पात्रता-सूची का सत्यापन, बेंक खाता एवं मोबाइल/आधार नम्बर की जाँच तथा विद्यार्थी के गाँव में स्कूल नहीं होने की पुष्टि कर लॉक करने की कार्यवाही करेंगें। किसी विद्यार्थी को स्वीकृत और अस्वीकृत करने का अधिकार प्राचार्य को होगा तथा पात्रता निर्धारण के लिये वह पूरी तरह जिम्मेदार रहेगा। पात्रता को लॉक करने के बाद प्राचार्य द्वारा संकुल केन्द्र प्राचार्य/डीडीओ को भुगतान करने के लिये प्रस्ताव भेजा जायेगा। संकुल प्राचार्य को कोई सुधार या स्वीकृत/अस्वीकृत करने का अधिकार नहीं होगा। उनके द्वारा सीधे समग्र शिक्षा पोर्टल पर लॉग-इन कर साइकिल में जाकर मॉड्यूल देयक जनरेट किया जायेगा। देयक को कोषालय में भेजकर विद्यार्थी के खाते में राशि जमा करवाने की कार्यवाही की जायेगी। भुगतान के बाद देयक के व्हाउचर नम्बर की प्रविष्टि प्राचार्य द्वारा पोर्टल पर अनिवार्य रूप से करने पर भुगतान मान्य होगा। योजना में ग्रामीण क्षेत्र के कक्षा 9वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी को अन्य ग्राम/शहर के स्कूल में जाने के लिये निरूशुल्क साइकिल दी जाती है। योजना का लाभ विद्यार्थी को एक ही बार मिलता है। उसे 9वीं कक्षा में पुनरू प्रवेश लेने पर साइकिल की पात्रता नहीं होती।

प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं में 15 अगस्त से मेडिकल सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा

प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं में 15 अगस्त से  मेडिकल सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा

खण्डवा 1 अगस्त,2015 -  राज्य शासन द्वारा निर्देश दिये गये है कि प्रधानमंत्री जन सुरक्षा बीमा तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा के लिये 15 अगस्त 2015 के पश्चात मेडिकल सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा। जिले के बीमा से बचे हुये सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी निकटतम बैंक की शाखा में 15 अगस्त से पूर्व अपना बीमा करा ले, अन्यथा मेडिकल सर्टिफिकेट देने के बाद ही बीमा होगा। 

प्रायवेट स्कूलों की खाली सीटों पर कमजोर वर्ग के बच्चों को प्रवेश मिलेगा

प्रायवेट स्कूलों की खाली सीटों पर कमजोर वर्ग के बच्चों को प्रवेश मिलेगा

खण्डवा 1 अगस्त,2015 - राज्य शासन ने गैर अनुदान प्राप्त प्रायवेट स्कूलों में वंचित समूह और कमजोर वर्ग की रिक्त सीटों पर बच्चों को प्रवेश दिलवाने के निर्देश सभी जिला कलेक्टर को दिये हैं। निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आर.टी.आई.) में प्रायवेट स्कूलों में वंचित समूह और कमजोर वर्गों के बच्चों को निरूशुल्क प्रवेश दिलवाने के लिये इस वर्ष भी तीन चरण में प्रक्रिया हुई है। शासन को कुछ प्रायवेट स्कूलों में सीट खाली रहने की सूचना प्राप्त हुई थी।
शासन ने शेष सीटों में पात्र बच्चों को निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था निर्धारित की है। इसके अनुसार पड़ोस तथा विस्तारित पड़ोस की सीमा का वंचित समूह और कमजोर वर्ग के किसी बच्चे से प्रवेश के लिये आवेदन आने पर उसे सीधे प्रवेश देने को कहा है। स्कूल पहले आओ-पहले प्रवेश पाओ के सिद्धांत पर प्रवेश दें। अर्थात् रेंडम पद्धति से चयन के लिये लॉटरी की आवश्यकता न हो, क्योंकि आवेदन की संख्या उपलब्ध सीटों से कम होगी। कोई अभिभावक बच्चों को स्कूल में प्रवेश के लिये निर्धारित प्रपत्र में आवेदन जिला षिक्षा अधिकारी को भी दे सकेगा। डीईओ उसे संबंधित स्कूल को भेजेंगे, जहाँ सीट खाली होने पर प्रवेश दिया जायेगा। शासन ने प्रवेश की उक्त निर्धारित प्रक्रिया से जिले के सभी प्रायवेट स्कूलों को अवगत करवाने के निर्देश भी दिये हैं। उल्लेखनीय है कि अधिनियम के अनुसार प्रायवेट स्कूलों में न्यूनतम 25 प्रतिशत वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को निःशुल्क प्रवेश दिलवाया जाता है। 

पिछले 24 घंटों में खण्डवा में हुई 2 मि.मी. वर्षा

पिछले 24 घंटों में खण्डवा में हुई 2 मि.मी. वर्षा

खण्डवा 1 अगस्त,2015 -  जिले में गत 24 घंटो में औसतन 1.3 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में खण्डवा के वर्षा मापक यंत्र में 2 मि.मी., नया हरसूद में 0 मि.मी., व पंधाना के वर्षा मापक यंत्र में 2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा में 563 मि.मी., नया हरसूद में 347 मि.मी. वर्षा व पंधाना में 385 मि.मी. दर्ज हुई है। गत वर्ष 1 अगस्त तक खण्डवा में 896 मि.मी., नया हरसूद में 443 मि.मी. व पंधाना में 525 मि.मी. दर्ज की गई थी। इस तरह गत वर्ष 1 अगस्त तक कुल 621.3 मि.मी. औसत वर्षा जिले में हुई थी जबकि इस वर्ष अब तक जिले में 431.6 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक 4 अगस्त को

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक 4 अगस्त को 

खण्डवा 1 अगस्त,2015 -  आगामी 15 अगस्त को जिले मंे स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करने तथा आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा के उद्देष्य से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर डॉ. एम.के. अग्रवाल करेंगे। यह बैठक 4 अगस्त को दोपहर 1 बजे से आयोजित होगी। सभी जिला अधिकारियों एवं जिले के सभी एसडीएम को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देष दिए गए है।

दिनांक 01 अगस्त 2015 को समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार पत्र करतनें































महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बनेंगे ड्राईविंग लायसेंस

महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बनेंगे ड्राईविंग लायसेंस

खण्डवा 31 जुलाई,2015 - राज्य शासन के निर्देषानुसार महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लर्निंग ड्राईविंग लायसेंस बनाने  के लिए तहसील स्तर पर षिविरों का आयोजन किया जाना है ताकि विद्यार्थियों को ड्राईविंग लायसेंस बनवाने के लिए जिला मुख्यालय पर न आना पड़े। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री सुनील गौड़ ने बताया कि यह षिविर 1 से 31 अगस्त तक तहसील स्तर पर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि लर्निंग लायसेंस के लिए विद्यार्थियों को प्रारूप दो में आवेदन के साथ फोटो चस्पा करने होंगे तथा अपने महाविद्यालय के प्राचार्य से फोटो प्रमाणित करवाने होंगे। आवेदनकर्ता का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र चिकित्सक द्वारा जारी किया होना चाहिए। आवेदन के साथ तीन फोटो, श्रेणी एक के लिए आवेदन शुल्क 40 रूपये तथा दो श्रेणीयों के लिए 70 रूपये जमा करना होगा। जन्म तिथि के लिए विद्यार्थियों को अंकसूची की प्रमाणित छायाप्रति, वोटर आईडी, आदि आवेदन के साथ संलग्न करना होंगे। सभी तैयार लायसेंस संबंधित प्राचार्य को प्रदाय किए जायेंगे। श्री गौड़ ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यो से अनुरोध किया है कि वे विद्यार्थियों से आवेदन आवष्यक दस्तावेजों सहित प्राप्त कर सूची के साथ परिवहन कार्यालय भिजवायें। 

आज से अनिवार्य होगा ई-पंजीयन

आज से अनिवार्य होगा ई-पंजीयन 

खण्डवा 31 जुलाई,2015 -  पंजीयन विभाग में हाल ही में लागू की गई ई-पंजीयन परियोजना के सफल क्रियान्वन उपरांत अब शासन द्वारा ई-पंजीयन 1 अगस्त से अनिवार्य कर दिया गया है इस संबंध में शासन द्वारा अधिसूचना का प्रकाषन मध्य प्रदेष राजपत्र में 29 जुलाई को किया जा चुका है। मुख्य सचिव मध्यप्रदेष शासन द्वारा इस संबंध में पत्र समस्त कलेक्टरों को लिखा गया है । 
विदित हो कि शासन द्वारा 1 जुलाई से पूरे प्रदेष में ई-पंजीयन परियोजना प्रारंभ की गई थी तथा साथ ही मैनु अल्पद्धति से भी पंजीयन किया जा रहा था, कुछ ही दिन पूर्व शासन द्वारा 100/- रूपये से ज्यादा के स्टाम्पों का कोषालय से वितरण बन्द करा दिया गया था। अब नवीन आदेष से पूरे प्रदेष में पुरानी मैनु अल्पद्धति से पंजीयन पूर्ण रूप से बन्द हो जायेगा तथा ई-पंजीयन एवं ई-स्टाम्पिंग द्वारा ही दस्तावेजों का पंजीयन किया जा सकेगा। ई-पंजीयन लागू होने के बाद से खण्डवा में अब तक 50 से अधिक दस्तावेज ई-पंजीयन से किये गये है तथा अब प्रतिदिन कई दस्तावेज आमजन द्वारा ई-पंजीयन से ही कराये जा रहे है।
आम जनता को अपनी अचल सम्पत्ति के दस्तावेजों का पंजीयन कराने हेतु विभागीय वेबसाईट अथवा सर्विस प्रोवाईडर की सहायता से ई-पंजीयन कराना होगा जिससे समय और श्रम की बचत होगी साथ ही फर्जी स्टाम्पों जैसे मुसीबतों का सामना नही करना पडेगा । पंजीयन विभाग द्वारा जिले में इस हेतु 45 सर्विस प्रोवाईडरों की नियुक्ति की गई है जिनका ई-पंजीयन के संबंध में पुनः प्रषिक्षण दिया जा रहा है जिससे ई-पंजीयन कराने के दौरान किसी भी समस्या का सामना ना करना पडे़। जिला पंजीयक श्री अमरेष नायडू ने बताया कि रजिस्ट्री के दस्तावेज वाटरमार्क पेपर पर बनेगें जिसकी फोटोकॉपी कराने पर दोनो में अंतर स्पष्ट दिखाई देगा। स्टाम्प ड्यूटि की गणना साफ्टवेयर से होगा जिससे गड़बड़ी की गुजांईष नही होगी। प्रॉपर्टी के लेन देन में धोखाधडी की गुजांईष नही होगी क्योंकि पिन नंबर दिया जायेगा। ऑन लाईन ही देखी जा सकेगी अपनी प्रॉपर्टी की सर्च रिर्पोट । 

जनपद पंचायत खण्डवा में सामान्य प्रशासन समिति की बैठक संपन्न हुई

जनपद पंचायत खण्डवा में सामान्य प्रशासन समिति की बैठक संपन्न हुई


खण्डवा 31 जुलाई,2015 -  जनपद पंचायत खण्डवा में सामान्य प्रशासन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एल.एल. पुरोहित ने बताया कि सदन द्वारा जनपद परिसर में दुकान निर्माण, मोटर साईकिल स्टैंड निर्माण, जनपद के आधिपत्य के रिक्त भवनों को किराये पर उपलब्ध कराने, बैंक ऑफ इंडिया में निर्मित ई-गैलरी को किराये पर देने संबंधी प्रस्ताव सर्वसम्मिति से पारित किये गये। साथ ही परफारमेंस ग्रान्ट फंड योजना अंतर्गत वर्ष 2015-16 में राशि 12 लाख रूपये से क्षेत्र में सी.सी. रोड, मोटर पंप, नाली निर्माण कार्य कराये जाने संबंधी प्रस्ताव पारित किये गये । बैठक में जनपद अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला कैलाश हरिपटेल, उपाध्यक्ष नगीन पाटीदार, समिति सभापति प्रतीक सातले, राजू नागनपुरे, न्याज बी बाबू, सहायक लेखाधिकारी अजय उपाध्याय एवं बैठक प्रभारी धर्मेन्द्रसिंह सोलंकी भी मौजूद थे। 

पीडब्ल्यूडी मंत्री श्री सिंह ने धूनिवाले दादाजी दरबार के दर्षन किए

पीडब्ल्यूडी मंत्री श्री सिंह ने धूनिवाले दादाजी दरबार के दर्षन किए


खण्डवा 31 जुलाई,2015 -  प्रदेष के लोक निर्माण विभाग के मंत्री श्री सरताज सिंह ने आज गुरू पूर्णिमा के अवसर पर धूनिवाले दादाजी दरबार में पहॅुंचकर दर्षन किए। इस दौरान विधायक खण्डवा श्री देवेन्द्र वर्मा, विधायक मांधाता श्री लोकेन्द्र सिंह तोमर, विधायक पंधाना श्रीमती योगिता बोरकर, महापौर खण्डवा श्री सुभाष कोठारी, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

निर्माण कार्य करते समय गुणवत्ता व समय-सीमा का ध्यान रखें -लोक निर्माण मंत्री श्री सरताज सिंह

निर्माण कार्य करते समय गुणवत्ता व समय-सीमा का ध्यान रखें
-लोक निर्माण मंत्री श्री सरताज सिंह
खण्डवा, बुरहानपुर, खरगोन व बड़वानी के निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न



खण्डवा 31 जुलाई,2015 -  प्रदेष के लोक निर्माण विभाग के मंत्री श्री सरताज सिंह ने आज कलेक्ट्रेट खण्डवा के सभाकक्ष मंे विभाग द्वारा संचालित भवन व सड़कों के निर्माण कार्यो की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि निर्माण कार्यो के दौरान उनकी गुणवत्ता व समय सीमा का विषेष ध्यान रखें। मंत्री श्री सिंह ने बैठक में ओंकारेष्वर में सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए स्वीकृत कार्यो की भी विस्तार से समीक्षा की तथा अधिकारियों को निर्देष दिए कि सिंहस्थ संबंधी कार्य फरवरी माह तक हरहाल में पूर्ण किए जाये। बैठक में विधायक खण्डवा श्री देवेन्द्र वर्मा, विधायक मांधाता श्री लोकेन्द्र सिंह तोमर, विधायक पंधाना श्रीमती योगिता बोरकर, नेपानगर विधायक श्री राजेन्द्र दादू , कलेक्टर डॉ. एम.के. अग्रवाल, महापौर खण्डवा श्री सुभाष कोठारी, मुख्य अभियंता पी.आई.यू. श्री एम.के. गुप्ता, मुख्य अभियंता श्री पी.के. श्रीवास्तव, अधीक्षण यंत्री श्री बी.के. चौहान सहित खण्डवा, बुरहानपुर, खरगोन व बड़वानी जिलों के कार्यपालन यंत्री भी बैठक में उपस्थित थे।
बैठक में विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा ने इन्दौर बायपास रोड का निर्माण कार्य काफी लंबे समय से लंबित होने तथा रोड से अभी तक विद्युत पोल षिफ्ट न होने की षिकायत की। मंत्री श्री सरताज सिंह ने विद्युत यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री इंदौर को खण्डवा इंदौर बायपास मार्ग से बिजली के खंबे तत्काल षिफ्ट कराने के निर्देष दिए ताकि सड़क निर्माण कार्य में गति आ सकें। उन्होंने कार्यपालन यंत्री ई.एण्ड एम. इंदौर को आगामी एक माह के लिए अपना मुख्यालय खण्डवा में ही करते हुए पोल षिफ्टिंग के इस कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण कराने की सख्त हिदायत दी। बैठक में महापौर श्री कोठारी ने खण्डवा शहर के रेल्वे ओवरब्रिज की मरम्मत कराने की आवष्यकता बताई। मंत्री श्री सरताज सिंह ने मध्य प्रदेष सड़क विकास निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को इस कार्य को यथाषीघ्र कराने के निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से विभाग व प्रदेष सरकार की छवि खराब होती है अतः ऐसे कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण कराये जिनके अपूर्ण होने से नागरिकों को परेषानी हो रही है। मांधाता विधायक श्री तोमर ने मूंदी बीड़ मार्ग के निर्माण कार्य के पूरा न होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को हो रही परेषानी के बारे में मंत्री श्री सरताज सिंह को बताया। मंत्री श्री सिंह ने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को निर्देष दिए कि ठेकेदार को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्य समय सीमा में पूर्ण कराने की हिदायत दी जाए तथा समय सीमा में पूर्ण न करने पर ठेकेदार के विरूद्ध ब्लेक लिस्ट करने तथा उसकी अमानत राषि जब्त करने जैसी कार्यवाही करने के निर्देष दिए। विधायक श्री तोमर ने मोरटक्का से ओंकारेष्वर तथा सनावद से कोठी तक के मार्ग के निर्माण कार्य मे घटिया सामग्री प्रयोग किए जाने की षिकायत बैठक में की जिस पर कार्यपालन यंत्री को मंत्री श्री सरताज सिंह ने मामले की जॉंच कर ठेकेदार के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देष दिए। बैठक में विधायक श्रीमती बोरकर द्वारा बताया गया कि पंधाना शहर के मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य अधूरा होने से नागरिकों को काफी परेषानी हो रही है। जिस पर कार्यपालन यंत्री खण्डवा ने बताया कि ठेकेदार द्वारा कार्य में लापरवाही बरते जाने पर उसकी अमानत राषि जब्त करने की कार्यवाही की जा चुकी है।