AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 5 February 2015

मांगलिक परिसर में भोजन बनाने के लिए घरेलू गैस के उपयोग पर प्रतिबंध

मांगलिक परिसर में भोजन बनाने के लिए घरेलू गैस के उपयोग पर प्रतिबंध
जॉंच के दौरान घरेलू गैस सिलेण्डर प्राप्त होने पर अत्यावष्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत होगी कार्यवाही

खण्डवा (05फरवरी,2015) -  जिले में घरेलू गैस के दूरपयोग को रोकने के लिए सभी मांगलिक भवन, धर्मषालाएॅं, और केटरर्स को भोजन बनाने के लिए घरेलू गैस सिलेण्डर के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिसके आदेष जिला आपूर्ति अधिकारी एस.आर.कोठारे ने जारी कर दिए है। साथ ही उन्होंने सभी मांगलिक परिसरो के मालिक, प्रबंधक, और केटर्स को मांगलिक परिसर में घरेलू गैस का उपयोग प्रतिबंधित है। इस आषय का बोर्ड प्रदर्षित करने के भी निर्देष दिए है। श्री कोठारे ने सभी मांगलिक परिसरों के प्रबंधको को मांगलिक कार्यक्रम में भोजन बनाने के लिए सिर्फ कमर्षियल गैस सिलेण्डर का उपयोग करने की ही बात कही है। उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि यदि मांगलिक परिसरों में जॉंच के दौरान भोजन बनाने के लिए घरेलू गैस सिलेण्डर का उपयोग करते हुए पाया गया तो परिसर के मालिकों ,प्रबंधको और केटरर्स के विरूद्ध अत्यावष्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अतंर्गत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। 
क्रमांक/21/2015/176/वर्मा

त्रि-स्तरीय पंचायत 2014-15 के अंतर्गत द्वितीय चरण का मतदान सम्पन्न खण्डवा और खालवा विकासखण्ड में शांतिपूर्ण हुआ मतदान

त्रि-स्तरीय पंचायत 2014-15 के अंतर्गत द्वितीय चरण का मतदान सम्पन्न
खण्डवा और खालवा विकासखण्ड में शांतिपूर्ण हुआ मतदान
खण्डवा विकासखण्ड में 64.60 प्रतिषत हुआ मतदान
खालवा विकासखण्ड में 59.63 प्रतिषत हुआ मतदान




खण्डवा (05फरवरी,2015) -  राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार गुरूवार को त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014-15 के द्वितीय चरण का मतदान सम्पन्न हुआ। द्वितीय चरण में जिले के खण्डवा और खालवा विकासखण्ड में मतदान हुआ। मतदान केन्द्रों में प्रातः 7 बजे से मतदान संबंधी प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जो कि शाम 3 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं की उपस्थिति में मॉक पोल के पश्चात् प्रातः 7 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। मतदान प्रारंभ होने के साथ ही बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केन्द्रों में पहुंच चुके थे। मतदान केन्द्रों में पुरुषों एवं महिलाओं की लम्बी-लम्बी लाइनें लगी दिखीं। मतदाताओं में काफी उत्साह का वातावरण नजर आया।
  राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाईट से शाम 5 बजे तक अपडेट प्राप्त आकड़ों के अनुसार जिले के - 
खण्डवा विकासखण्ड में 64.60 प्रतिषत मतदान हुआ। जिसमें 60.80 प्रतिषत पुरूषों ने और 68.80 प्रतिषत महिलाओं ने मताधिकार का उपयोग किया। 
वहीं खालवा विकासखण्ड में 59.63 प्रतिषत मतदान हुआ। जिसमें 61.25  प्रतिषत पुरूषों ने और 58.11 प्रतिषत महिलाओं ने मताधिकार का उपयोग किया।
क्रमांक/20/2015/175/वर्मा

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्षन योजना आज रामेष्वरम् यात्रा के लिए रवाना होंगे चयनित तीर्थ यात्री

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्षन योजना
आज रामेष्वरम् यात्रा के लिए रवाना होंगे चयनित तीर्थ यात्री
शाम 4 बजे पार्वतीबाई धर्मषाला में होंगे एकत्र

खण्डवा (05फरवरी,2015) -  प्रभारी अधिकारी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्षन योजना ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थदर्षन योजना के अंतर्गत आज शुक्रवार 6 फरवरी को जिले के चयनित तीर्थ यात्री रामेष्वरम् की यात्रा के लिए रवाना होंगे। जो कि विषेष ट्रेन से जाएगें। तीर्थ दर्षन स्पेषल ट्रेन 6 फरवरी को खण्डवा रेल्वे स्टेषन से शाम 05ः30 बजे रवाना होगी। इसके लिए चयनित तीर्थ यात्री शुक्रवार को शाम 4 बजे पार्वतीबाई धर्मषाला में एकत्रित हों ।
क्रमांक/19/2015/174/वर्मा

मतगणना दलों का प्रषिक्षण आज

मतगणना दलों का प्रषिक्षण आज

खण्डवा (05फरवरी,2015) - त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014-15 के लिए गठित किए गए मतगणना दलों के सदस्यों का प्रषिक्षण 6 फरवरी को प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के हाल में आयोजित किया जाएगा। जिसमें लगभग 150 प्रषिक्षार्थियों को मतगणना संबंधित जानकारी दी जाएगी।
क्रमांक/18/2015/173/वर्मा

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने किया आभार प्रकट

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने किया आभार प्रकट

खण्डवा (05फरवरी,2015) -  त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014-15 के द्वितीय चरण में जिले के दो विकासखण्डों में सफल एवं शांतिपूर्ण मतदान होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री महेष अग्रवाल ने इन दोनों विकासखण्डों के समस्त नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, समाजसेवी संस्थाओं, समस्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों व सदस्यों, व संचार प्रतिनिधियों का हृदय से आभार प्रकट किया है। साथ ही निर्वाचन कार्य में लगे समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्य की सराहना करते हुये उन्हें भी धन्यवाद ज्ञापित किया है।
क्रमांक/17/2015/172/वर्मा

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने मतदान के दौरान मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने मतदान के दौरान मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
निष्पक्षता व निर्भिकता से करवाए निर्वाचन कार्य - कलेक्टर श्री अग्रवाल



खण्डवा (05फरवरी,2015) - जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014-15 के अंतर्गत द्वितीय चरण में गुरूवार को हुए मतदान कार्य का कलेक्टर श्री महेष अग्रवाल ने सतत् रूप से निरीक्षण किया। मतदान अवधि में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने खण्डवा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायतों के साथ ही खालवा ब्लाक की ग्राम पंचायत  जूनापानी , अमलपुरा , आषापुर, रोषनी और आवलिया मतदान केन्द्रों पर पहॅुंचे। जहॉं पर उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया का जायजा लेते हुए निर्वाचन कार्य में लगें अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निष्पक्षता और निर्भिकता के साथ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार कार्य सम्पन्न कराने के निर्देष दिए।
  निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री अग्रवाल ने मतदान केन्द्रों में  एक अभ्यार्थी का एक ही अभिकर्ता मतदान केन्द्र के भीतर रखने के निर्देष पीठासीन अधिकारी को दिये। उन्होंने स्पष्ट आदेष देते हुए कहा कि किसी भी अभ्यार्थी के दो अभिकर्ताओं को मतदान केन्द्र में प्रवेष न दें। अभिकर्ताओं के पास मतदाता सूची हो यह भी सुनिष्चित किया जाए।
क्रमांक/16/2015/171/वर्मा

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने रोषनी पहॅुचकर बाल शक्ति केन्द्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने रोषनी पहॅुचकर बाल शक्ति केन्द्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण
दो कर्मचारियों के वेतन काटने और दो कर्मचारियों को सस्पेंड करने के दिए निर्देष




खण्डवा (05फरवरी,2015) -  गुरूवार को कलेक्टर श्री महेष अग्रवाल खालवा विकासखण्ड के दौरे पर थे। जिसके दौरान उन्होंने रोषनी में बाल शक्ति केन्द्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बाल शक्ति केन्द्र रोषनी मे पदस्थ केन्द्र प्रभारी कल्पना मुकाती और अनिता कलम अनुपस्थित पाई गई। जिस पर तत्काल कलेक्टर श्री अग्रवाल ने दोनों ही कर्मचारियों के दो दिनों का वेतन काटने के निर्देष संबंधित विभागीय अधिकारी को दिए। 
जिसके बाद वह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रोषनी पहॅुचे जहॉ पर उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करने के साथ ही विभागीय गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ लेखापाल ओमप्रकाष कार्यालय में आने के बाद बिना अनुमति लिए मुख्यालय से बाहर थे। जिस पर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने लेखापाल ओमप्रकाष के खिलाफ शासकीय कार्य में कोताही बरतने पर संबंधित विभागीय अधिकारी को निलंबन की कार्यवाही करने के निर्देष दिए। इसी प्रकार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में अपनी ज्वाईनिंग देने के बाद से अब तक कर्त्तव्य में अनुपस्थित रहने पर डेªसर उमाषंकर तिवारी को भी सस्पेंड करने के निर्देष उन्होंने विभागीय अधिकारी को दिए।  
  क्रमांक/15/2015/170/वर्मा