AAPKI JIMMEDARI
Thursday, 5 February 2015
Wednesday, 4 February 2015
खाद्य विभाग की टीम ने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर की छापामार कार्यवाही 3 घरेलू गैस सिलेन्डर किए जब्त
खाद्य विभाग की टीम ने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर की छापामार कार्यवाही
3 घरेलू गैस सिलेन्डर किए जब्त
क्रमांक/14/2015/169/वर्मा
जन जागृति मषाल जुलूस का आयोजन आज
जन जागृति मषाल जुलूस का आयोजन आज
खण्डवा (04फरवरी,2015) - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी. पनिका ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरूवार को शाम 6 बजे जन जागृति मषाल जुलूस का आयोजन किया गया है। जन जागृति मषाल जुलूस शाम 6 बजे जिला चिकित्सालय से प्रारंभ होकर केवलराम पेट्रोल पम्प पर समाप्त होगा। गौरतलब है कि जन जागृति मषाल जुलूस के माध्यम से नागरिको को एन 1 - एच 1 और स्वाईन फ्लू के प्रति जागरूक किया जाएगा।
क्रमांक/13/2015/168/वर्मा
पंच और सरपंच की मतगणना के दौरान ई.व्ही.एम. की सुरक्षा पर आयोग के निर्देष
पंच और सरपंच की मतगणना के दौरान ई.व्ही.एम. की सुरक्षा पर आयोग के निर्देष
खण्डवा (04फरवरी,2015) - त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2014-15 में पंच, सरपंच की मतगणना मतदान समाप्ति के पश्चात् केन्द्र पर की जायेगी। वहीं पंच, सरपंच की मतगणना के दौरान मतदान केन्द्र की ई.व्ही.एम. मषीन जिसमें जिला पंचायत सदस्य, और जनपद पंचायत सदस्य का मतदान हुआ है। उसकी सुरक्षा के संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देष जारी किए गए है।
जिसके अनुसार पंच और सरपंच के पदों की मतगणना किए जाने के पूर्व ई.व्ही.एम. को भली-भांति सीलबंद किया जाएगा। सीलबंद ई.व्ही.एम. पंच और सरपंच की मतगणना के दौरान मतदान अधिकारी क्रमांक-2 द्वारा अपनी अभिरक्षा में सुरक्षित रखी जाएगी। उसके साथ पीठासीन अधिकारी मतदान केन्द्र पर नियुक्त सुरक्षाबल को भी ई.व्ही.एम. की सुरक्षा के लिए पाबंद करेगा। इसके बाद भी ई.व्ही.एम. की सुरक्षा के लिए पीठासीन अधिकारी का दायित्व यथावत रहेगा।
क्रमांक/12/2015/167/वर्मा
मतदान और मतगणना स्थल पर विद्युत व्यवस्था बनाए रखने के निर्देष
मतदान और मतगणना स्थल पर विद्युत व्यवस्था बनाए रखने के निर्देष
खण्डवा (04फरवरी,2015) - त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2014-15 के लिए तीन चरणों में मतदान किया जाना है। जिसमें प्रथम चरण का मतदान हो चुका है। वहीं द्वितीय चरण में जनपद पंचायत खण्डवा और खालवा विकासखण्ड का मतदान आज गुरूवार को होना है। इसी प्रकार तृतीय चरण में जनपद पंचायत पंधाना और छैगॉंवमाखन विकासखण्ड पर मतदान होना है। जिसके सुचारू आयोजन के लिए उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने अधीक्षण यंत्री मध्यप्रदेष विद्युत मण्डल को संबंधित विकासखण्ड के मतदान और मतगणना स्थल पर संबंधित दिनों में विद्युत व्यवस्था निर्वाध बनाए रखने के आदेष दिए है।
क्रमांक/11/2015/166/वर्मा
निवार्चन कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने खालवा में 11 और खण्डवा में 3 अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड
निवार्चन कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने खालवा में 11 और खण्डवा में 3 अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड
त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत द्वितीय चरण का मतदान आज
खण्डवा एवं खालवा विकासखण्ड में होगी वोटिंग
मतदान सामग्री लेकर मतदान दल हुए रवाना
खण्डवा (04फरवरी,2015) - त्रि - स्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत द्वितीय चरण में जिले के खण्डवा एवं खालवा विकासखण्ड में पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए 5 फरवरी गुरूवार को मतदान होना है। जिसके लिए बुधवार को सामग्री वितरण का कार्य खण्डवा विकासखण्ड के लिए सुभाष स्कूल परिसर में सम्पन्न हुआ। वहीं खालवा में उत्कृष्ट विद्यालय परिसर से मतदान दल निर्वाचन सामग्री प्राप्त कर मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए।
खालवा एवं खण्डवा विकासखण्ड के लिए निर्धारित किए गए सामग्री वितरण केन्द्र का कलेक्टर श्री महेष अग्रवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य में कोताही बरतते हुए बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर और निर्वाचन दायित्वों के निर्वाहन में अनुषासनहीनता करने पर उन्होंने खालवा विकासखण्ड में तत्काल प्रभाव से 11 अधिकारी एवं कर्मचारियों को जहॉं सस्पेंड कर दिया। वहीं खण्डवा में भी 3 लोगों को निलंबित किया है। गौरतलब है कि इसके पूर्व हुई निर्वाचन कार्यो की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्यवाही करने के निर्देष उन्होंने दिए थे।
खालवा में कलेक्टर श्री महेष अग्रवाल ने 11 लोगों को निलंबित किया। जिसकी जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खालवा सौरभ राठौर ने बताया कि श्री अग्रवाल ने -
ऽ पर्वत सिंह राठौर सहायक षिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहाड़ा को निर्वाचन कार्य मंे लापरवाही बरतने पर निलंबित किया है।
ऽ वहीं रामअवतार कटारिया प्रधान पाठक विभाग विकासखण्ड षिक्षा अधिकारी पंधाना को भी निर्वाचन कार्य में अनुषासनहीनता बरतने पर तत्काल सस्पेंड किया है।
ऽ इसी प्रकार पी.एन. पिपलोनिया उपयंत्री नगर पालिका पंधाना को भी निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड किया है।
ऽ वहीं व्ही.डी.शर्मा जूनियर मलेरिया अधिकारी जिला मलेरिया खण्डवा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
ऽ इसी प्रकार सहायक षिक्षक नूतन माध्यमिक शाला बीड़ जे.पी.शर्मा को भी निलंबित किया है।
ऽ वहीं कार्यालय सहायक मध्य प्रदेष विद्युत मण्डल खण्डवा सुरेष अग्रवाल को भी निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया है।
ऽ इसी प्रकार विद्युतकार बी.एम. महाविद्यालय खण्डवा यतेन्द्र कुमार को भी निलंबित किया है।
ऽ वहीं सहायक ग्रेड - 2 वन संरक्षक कार्यालय खण्डवा बसंत चौहान और भृत्य संभागीय उपायुक्त वाणिज्यकर अधिकारी दुर्गेष रायकवार को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
ऽ इसी प्रकार निर्वाचन कार्य में अनुषासनहीनता बरतने पर खालवा में ग्राम पंचायत खारकलां के सचिव प्रेमसिंह राठौर और मिरपूर ग्राम पंचायत के सचिव लालजीराम गाठिया को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
इसी प्रकार कलेक्टर श्री अग्रवाल ने खण्डवा में सुभाष स्कूल परिसर में हुए सामग्री वितरण कार्य में भी लापरवाही बरतने वाले एवं अनुषासनहीनता करने वाले तीन कर्मचारियों को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए एसडीएम शाषवत शर्मा ने बताया कि निर्वाचन कार्य में कोताही बरतते हुए बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर एनव्हीडीए के सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी आर.के. इंग्ले को उन्होंने निलंबित किया है। वहीं अन्य दो भृत्यों को भी सौंपे गए दायित्वों निर्वाहन नही करने और अनुषासनहीनता बरतने पर सस्पेंड किया है।
क्रमांक/10/2015/165/वर्मा
मतदाता सूची में दर्ज विद्यार्थियों की जानकारी भेजने के निर्देश
मतदाता सूची में दर्ज विद्यार्थियों की जानकारी भेजने के निर्देश
खण्डवा (04फरवरी,2015) - प्रदेश के समस्त स्कूल-कॉलेज के प्राचार्यों को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल करवाकर उसकी जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से भेजने को कहा गया है। जिलों से जानकारी मिलने पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा उसे भारत निर्वाचन आयोग को भेजा जायेगा।
क्रमांक/09/2015/164/वर्मा
कारखानों के कामगारों को मिलेगी वोट डालने की छुट्टी
कारखानों के कामगारों को मिलेगी वोट डालने की छुट्टी
खण्डवा (04फरवरी,2015) - पंचायत आम निर्वाचन- 2014-15 में संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान के दिन संबंधित पंचायत क्षेत्र के कारखानों के कामगारों को अवकाश मिलेगा। श्रमायुक्त ने मतदान के दिन कारखानों में साप्ताहिक अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं।
ऐसे कारखाने जो सप्ताह में सात दिन चालू रहते हैं, वहाँ पूर्व परम्परानुसार प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के लिए दो-दो घण्टे की छुट्टी देंगे। प्रथम पाली दो घण्टे पहले बन्द की जायेगी और द्वितीय पाली दो घण्टे बाद प्रारंभ होगी। निरंतर प्रक्रिया की श्रेणी में आने वाले कारखानों में भी बारी-बारी से मतदान की अनुमति दी जायेगी। श्रमिकों के वेतन से ऐसे अवकाश की कोई कटौती नहीं की जायेगी।
संबंधित पंचायत क्षेत्र में आने वाली दुकानों एवं वाणिज्यिक संस्थानों के कामगारों को भी मतदान की सुविधा के लिए साप्ताहिक अवकाश मतदान के दिन रखने के निर्देश दिए गए हैं। जहाँ साप्ताहिक अवकाश नहीं रहता वहाँ बारी-बारी से मतदान की सुविधा दी जायेगी।
उल्लेखनीय है कि पंचायत आम निर्वाचन के द्वितीय चरण का 5 फरवरी को जिले में खण्डवा और खालवा विकासखण्ड में एवं तृतीय चरण का मतदान 22 फरवरी 2015 को छैगॉंवमाखन और पंधाना विकासखण्ड में होगा। मतदान का समय सुबह 7 से अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित है।
क्रमांक/08/2015/163/वर्मा
नगर परिषद छनेरा का अध्यक्ष पद बना रहेगा
नगर परिषद छनेरा का अध्यक्ष पद बना रहेगा
खण्डवा (04फरवरी,2015) - नगर परिषद छनेरा (नया हरसूद) के अध्यक्ष पद के लिए हुए मतगणना के बाद स्थिति साफ हो गई है। नगर परिषद छनेरा के अध्यक्ष कमलकांत भारद्वाज अपने पद पर बने रहेंगे। रिटर्निंग ऑफिसर सुरेषचंद्र वर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद छनेरा के अध्यक्ष कमलकांत भारद्वाज को वापस बुलाने के संबंध में 31 जनवरी को हुए मतदान में कुल 8711 मत पडे़। जिनमें से 2831 मत वापस बुलाने के पक्ष में तथा 5632 मत वापस बुलाने के विरूद्ध थे। इसके अलावा 248 मत अवैध पाए गए। रिटर्निंग ऑफिसर सुरेषचन्द्र वर्मा ने मतगणना के आधार पर घोषणा कि, की मतदाताओं की कुल संख्या के आधे से कम मतदाताओं ने अध्यक्ष को वापस बुलाने के पक्ष में मतदान किया है। वहीं आधे से अधिक मतदाताओं ने अध्यक्ष को यथावत रखने के पक्ष में मतदान किया है। परिणाम स्वरूप अध्यक्ष पूर्ववत् अपना पद धारण करते रहेंगे।
क्रमांक/06/2015/161/वर्मा
Tuesday, 3 February 2015
नगर परिषद छनेरा में अध्यक्ष को अपने पद से वापस बुलाये जाने को लेकर हुए मतदान में भरी कुर्सी की हुई जीत
नगर परिषद छनेरा में अध्यक्ष को अपने पद से वापस बुलाये जाने को लेकर हुए मतदान में भरी कुर्सी की हुई जीत
मनरेगा में सर्वश्रेष्ठ कार्यों के लिये मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय पुरस्कार मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने ग्रहण किया पुरस्कार
मनरेगा में सर्वश्रेष्ठ कार्यों के लिये मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय पुरस्कार
मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने ग्रहण किया पुरस्कार
खण्डवा जिले ग्राम पंचायतों में भी मनरेगा के अभिसरण से हुए कार्यो का चयन दल ने किया था निरीक्षण
खण्डवा (02फरवरी,2015) - मनरेगा में उत्कृष्ट कार्यों के लिये मध्यप्रदेश को दसवें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री वीरेन्द्र सिंह ने मनरेगा के दसवें सम्मेलन में नई दिल्ली में एक समारोह में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव को दिया। मनरेगा में सौ दिन का काम करने वाले चयनित श्रमिक और पंचायत राज संस्थाओं के प्रतिनिधि दल ने भी सम्मेलन में भागीदारी की। इस मौके पर केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री सर्वश्री सुदर्शन भगत, राम कृपाल यादव और निहाल चंद उपस्थित थे।
मध्यप्रदेश को वर्ष 2013-14 में मनरेगा और अन्य योजनाओं के साथ कन्वर्जेंस से ग्रामीण अंचलों में स्थाई आजीविका के अवसर उपलब्ध करवाने और स्थाई परिसंपत्तियों के निर्माण में किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिये यह पुरस्कार दिया गया। मनरेगा कन्वर्जैंस से स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण में मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है और देश का रोल मॉडल बनकर उभरा है। प्रदेश में मनरेगा से 74 फीसदी स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण हुआ। मनरेगा तथा अन्य योजनाओं के साथ कन्वर्जेंस से किये गये विकास कार्यों को देशभर में सराहा गया है। गौरतलब है कि इस पुरूस्कार के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान हैदराबाद के एषोसिएट प्रोफेसर डॉ. व्ही.सुरेष बाबू ने 16 जनवरी को खण्डवा जिले की ग्राम पंचायतों मंे भी मनरेगा के अंतर्गत अभिसरण के कार्याे का निरीक्षण किया था।
मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने विभाग की योजनाओं के बारे में प्रदेश में किये गये उल्लेखनीय कार्यों का वर्णन किया और कहा कि प्रदेश में योजनाएँ सफलता से संचालित की जा रही हैं। श्री भार्गव ने बताया कि प्रदेश में मनरेगा में कुल 1 करोड़ 2 लाख जॉबकार्डधारी परिवार हैं। प्रदेश में कुल 179 करोड़ 11 लाख मानव दिवस सृजित हुए हैं। इसमें से अजा के 32 करोड़ 52 लाख, अजजा के 73 करोड़ 88 लाख और महिला श्रमिकों 77 करोड़ 36 लाख मानव दिवस का रोजगार दिया जा चुका है।
अपर मुख्य सचिव श्रीमती अरूणा शर्मा ने बताया कि मनरेगा श्रमिकों को मजदूरी के त्वरित भुगतान तथा हिसाब-किताब में परदर्शिता के मकसद से मध्यप्रदेश में अप्रैल 2013 से इलेक्ट्रॉनिक फंड मेनेजमेंट व्यवस्था (ई-एफएमएस) लागू की गयी। इस अनूठी व्यवस्था से मजदूरों को उनकी मांग पर रोजगार मुहैया करवाने के साथ उन्हें समय पर मजदूरी का भुगतान भी सुनिश्चित हुआ है। ग्रामीण श्रमिकों को मजदूरी के साथ ही वेंडरों को सामग्री का भुगतान सीधे उनके बेंक खातों में पहुँच रहा है। मध्यप्रदेश ई-एफएमएस व्यवस्था को लागू करने वाला देश का पहला राज्य है। प्रदेश में ई-एफएमएस में अब तक 30 लाख से अधिक ई-मस्टर जारी किये गये। इस प्रणाली से 4 करोड़ 71 लाख ट्रांजेक्शन कर 5617 करोड़ रुपये का भुगतान मजदूरों तथा सामग्री प्रदाता वेंडारों के बेंक खातों में किया जा चुका है।
क्रमांक/05/2015/160/वर्मा
सौ फीसदी परीक्षा परिणाम के लिये उत्कृष्ट और मॉडल स्कूल के प्राचार्यों को निर्देश
सौ फीसदी परीक्षा परिणाम के लिये उत्कृष्ट और मॉडल स्कूल के प्राचार्यों को निर्देश
खण्डवा (02फरवरी,2015) - जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट विद्यालय और विकासखण्ड - स्तरीय मॉडल स्कूल के प्राचार्यों को आगामी माह होने वाली वार्षिक परीक्षाओं में सौ फीसदी परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के संबंध में निर्देश दिये गये हैं। प्राचार्यों से कहा गया है कि वे यदि कुछ बिन्दु पर ध्यान दें तो विद्यार्थियों के मेरिट-सूची में स्थान पाने के साथ ही सौ फीसदी परीक्षा परिणाम प्राप्त किये जा सकते हैं।
प्राचार्यों से कहा गया है कि वे खराब प्रदर्शन वाले विद्यार्थियों का चिन्हांकन कर सूची तैयार करें। शिक्षकों को सूची के अनुसार विद्यार्थी आवंटित कर उन्हें गुणवत्ता उन्नयन का दायित्व सौंपने को कहा गया है। प्रतिदिन शिक्षकों की बैठक में विद्यार्थियों की प्रगति की चर्चा कर निर्णय को कहा गया है। विद्यार्थियों के लिये रेमेडियल कक्षाओं का संचालन कर उनका नियमित अवलोकन भी करने को कहा गया है।
शिक्षकों से कहा गया है कि छरूमाही परीक्षा परिणाम के आधार पर परीक्षा में असफल अथवा खराब प्रदर्शन वाले विद्यार्थियों का चिन्हांकन करें। विद्यार्थी के लिये शिक्षक, पालक के रूप में नामित हो ताकि असफल/खराब प्रदर्शन वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों से सम्पर्क कर उनकी पृष्ठभूमि से अच्छी तरह अवगत होकर गुणवत्ता उन्नयन के प्रयास किये जा सके। असफल/खराब प्रदर्शन वाले विद्यार्थियों की सूची प्राचार्य की टेबल पर रखी जाये। प्रतिदिन कुछ विद्यार्थियों से शैक्षिक चर्चा की जाये। परीक्षा के दौरान ऐसे विद्यार्थियों के सतत सम्पर्क में रहकर परीक्षा दिवस पर पेपर के पहले और बाद में उनका मनोबल बढ़ाया जाये। इन प्रयासों के बावजूद प्री-बोर्ड परीक्षा में सुधार न दिखे तो ऐसे विद्यार्थियों के लिये प्रत्येक विषय में आने वाले संभावित एवं कुछ आसान प्रश्नों के उत्तर सहित सामग्री उपलब्ध करवाई जाये।
विशेष (मेरिट योग्य) विद्यार्थियों का चिन्हांकन कर उनकी सूची प्राचार्य सहित सभी विषय के शिक्षक के पास होनी चाहिये। उनके अभिभावकों से सम्पर्क कर विद्यार्थियों को और प्रोत्साहित करने का आग्रह किया जाये तथा 85 प्रतिशत या अधिक अंक आने पर राज्य शासन की प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी जाये। प्रोत्साहन योजना में लेपटॉप के लिये ऐसे विद्यार्थियों को विषय शिक्षकों एवं प्राचार्य द्वारा प्रतिदिन मार्गदर्शन देकर यदि जरूरत हो तो अतिरिक्त शैक्षणिक सामग्री के लिये शाला विकास निधि या अन्य स्थानीय निधि से सहायता दी जाये।
क्रमांक/04/2015/159/वर्मा
मतदान के दिन सामान्य अवकाश घोषित
मतदान के दिन सामान्य अवकाश घोषित
खण्डवा (02फरवरी,2015) - मध्य प्रदेष शासन ने त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम-निर्वाचन 2014-15 के लिए द्वितीय चरण का मतदान 5 फरवरी और तृतीय चरण का मतदान 22 फरवरी को होना है। जिसके लिए जिले के संबंधित जनपद पंचायत क्षेत्रों के लिए सामान्य अवकाश घोषित किया है। वहीं द्वितीय चरण में जनपद पंचायत खण्डवा और खालवा में 5 फरवरी गुरूवार को तथा तृतीय चरण में जनपद पंचायत पंधाना और छैगॉवमाखन में 22 फरवरी रविवार को सामान्य अवकाष घोषित किया गया है।
क्रमांक/03/2015/158/वर्मा
लोकसेवा केन्द्र का अधूरा निर्माण कार्य देखकर कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी को कलेक्टर श्री अग्रवाल ने लगाई फटकार
लोकसेवा केन्द्र का अधूरा निर्माण कार्य देखकर कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी को कलेक्टर श्री अग्रवाल ने लगाई फटकार
मार्च तक निर्माण कार्य पूर्ण कराने के दिए निर्देष
लोकसेवा केन्द्र में हो रहे जाति प्रमाण पत्र निर्माण के कार्य की कि समीक्षा
खण्डवा (02फरवरी,2015) - सोमवार को जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत द्वितीय चरण में होने वाले मतदान के तैयारियों की समीक्षा करने कलेक्टर श्री अग्रवाल खालवा पहॅुचें। जिसके बाद वह आकास्मिक रूप से निरीक्षण करने लोकसेवा केन्द्र पहॅुंच गये। जहॉं पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए गए लोकसेवा केन्द्र के भवन का अवलोकन करने की बात कही। जिसपर प्रबंधक लोकसेवा द्वारा निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण उन्हें कराया गया। जिसे अधूरा देखते ही उन्होंने तत्काल कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को बुलाकर निर्माण कार्य अबतक अधूरा होने पर नाराजगी जताई। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि आपके द्वारा दी गई हस्ताक्षरित जानकारी में निर्माण कार्य पूर्ण बताया है। लेकिन यह क्या निर्माण कार्य अब तक अधूरा क्यों है ? यह गलत जानकारी किसने बनाई। जवाबदारी निर्धारित कर गलत रिपोर्ट बनाने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी के खिलाफ अनुषासनात्मक कार्यवाही करें। साथ ही आगामी मार्च में निर्माण कार्य पूर्ण कराने के आदेष भी उन्होंने कार्यपालन यंत्री लोकनिर्माण विभाग को दिए।
निर्माणाधीन लोकसेवा केन्द्र के भवन के अवलोकन के बाद कलेक्टर श्री अग्रवाल वर्तमान संचालित लोकसेवा केन्द्र पहॅुचें। जहॉं पर उन्होंने अभियान के रूप में बनाए जा रहे जाति प्रमाण पत्रों के कार्य की प्रगति की ऑनलाईन समीक्षा की। वहीं लोकसेवा केन्द्र द्वारा संचालित अन्य योजनाओं में लंबित प्रकरणों की जानकारी भी ली। उन्होंने संचालक लोकसेवा केन्द्र को निर्धारित समयावधि में पात्र हितग्राही को योजनाओं का लाभ मिले। इस उद्देष्य से कार्य करने के निर्देष दिए। वहीं जिला प्रबंधक लोकसेवा को सतत् जिले में संचालित लोकसेवा केन्द्रों का निरीक्षण करने की बात कही।
लोकसेवा केन्द्र के बाद कलेक्टर श्री अग्रवाल उत्कृष्ट विद्यालय पहॅुचें। जहॉं पर उन्होंने प्राचार्य से सम्पूर्ण शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। जिसके बाद परिसर में संचालित छात्रावास का भी निरीक्षण किया। जिसमें छात्रावास में अच्छी साफ-सफाई होने पर सराहना भी की। वहीं व्यवस्थित पुस्तकालय तैयार करने पर प्राचार्य कि प्रषंसा भी की।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमित तोमर, एसडीएम हरसूद सुरेषचन्द्र वर्मा और लोकसेवा प्रबंधक शैलेन्द्र सिंह जादम उपस्थित थे।
क्रमांक/02/2015/157/वर्मा
खालवा पहॅुचकर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन कि तैयारियों की समीक्षा
खालवा पहॅुचकर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन कि तैयारियों की समीक्षा
सेक्टर अधिकारियों की ली बैठक , दिए आवष्यक दिषा निर्देष
मतदान सामग्री वितरण के दौरान अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करें
ई.व्ही.एम. मषीनों के कमीषनिंग के कार्य का भी किया अवलोकन
खण्डवा (02फरवरी,2015) - राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन कार्यक्रम के अंतर्गत 5 फरवरी को द्वितीय चरण का मतदान होना है। जिसमें जिले के खण्डवा एवं खालवा विकासखण्ड में सरपंच, पंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए वोटिंग होगी। खालवा विकासखण्ड में शांतिपूर्ण एवं निर्वाध रूप से निर्वाचन कार्य सम्पन्न हो इस उद्देष्य से सोमवार को कलेक्टर श्री महेष अग्रवाल ने खालवा पहुॅंचकर निर्वाचन के तैयारियांे कि समीक्षा की। उन्होंने सर्वप्रथम जनपद पंचायत के सभागृह में शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए नियुक्त किए गए सेक्टर अधिकारियों और सेक्टर मजिस्ट्रेटो की अलग - अलग बैठक ली। जिसमें उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आवष्यक दिषा निर्देष दिए।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सीईओ जनपद को स्पष्ट निर्देष देते हुए उन्होंने मतदान दल में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी यदि सामग्री वितरण के दौरान अनुपस्थित हो तो तत्काल कार्यवाही करने के आदेष कलेक्टर श्री अग्रवाल ने दिए। उन्होंने आदेष देते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। साथ ही कार्य मंे लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ भी तत्काल अनुषासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव प्रस्तुत करें। बैठक मंे नोडल अधिकारी रनर को भी कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सभी रनर की मीटिंग लेकर उन्हंे उनकी जिम्मेदारियांे से अवगत कराने के निर्देष दिए। इसी प्रकार नोडल अधिकारी मतदान दल गठन को रिर्जव पोलिंग पार्टी की भी पर्याप्त व्यवस्था रखने के आदेष दिए।
समीक्षा बैठक के बाद कलेक्टर श्री महेष अग्रवाल उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में पहॅुचें। गौरतलब है कि इसी परिसर में 4 फरवरी को मतदान दलों को सामग्री वितरण का कार्य किया जाएगा। जिसकी तैयारियों की पूर्व समीक्षा उन्होंने की। साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को इलेक्षन कन्ट्रोल रूम, पुलिस कन्ट्रोल रूम और हेल्थ कन्ट्रोल रूम के साथ फूडजोन स्थापित करने के निर्देष दिए। साथ ही उन्होंने मॉडल स्कूल में जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद पंचायत सदस्य के लिए ई.व्ही.एम. मषीनों के हो रहे कमीषनिंग कार्य का निरीक्षण भी किया।
बैठक एवं निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित तोमर, एसडीएम हरसूद सुरेषचन्द्र वर्मा, एसडीएम पंधाना सुश्री जानकी यादव, और सीईओ जनपद सौरभ राठौर उपस्थित थे।
क्रमांक/01/2015/156/वर्मा

















































