AAPKI JIMMEDARI
Thursday, 29 January 2015
विधानसभा प्रष्नों के जवाब प्रेषित करने के लिए प्रत्येक विभाग नोड्ल अधिकारी करें नियुक्त
विधानसभा प्रष्नों के जवाब प्रेषित करने के लिए प्रत्येक विभाग नोड्ल अधिकारी करें नियुक्त
खण्डवा (29जनवरी,2015) - 18 फरवरी को विधानसभा सत्र प्रारंभ हो रहा है। जिसके संबंध में उत्तर शासन को समय - सीमा में भेजने हेतु विभागों में एक नोड्ल अधिकारी की नियुक्ति कर अवगत कराएँ। यह निर्देश कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने सभी विभाग प्रमुखों को दिए। ताकि अपने कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिष्चित की जाए। विधानसभा सत्र के समय कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी सक्षम अधिकारी की पूर्वानुमति प्राप्त किए बिना अवकाष पर न जाए। ताकि विधानसभा सत्र के दौरान पूछे गए प्रष्नों के उत्तर शासन की ओर समय - सीमा में भिजवाया जा सकें। प्रष्नोत्तर में संदर्भ पूर्ण रूप से अंकित किया जाए। एक ही विधानसभा प्रष्न पृथक-पृथक विभाग में पृथक-पृथक समय अंतराल प्राप्त होने से पृच्छा विभाग को उत्तर अवगत न कराये जाने के कारण उस विभाग में विधानसभा प्रष्न लंबित हो जाता है। उत्तर प्रेषक अधिकारी एवं विभाग द्वारा यह मान लिया जाता है कि उत्तर तो भेज दिया गया जो उचित नही है। प्रत्येक पृच्छा विभाग को उत्तर से अवगत कराना सुनिष्चित करंेगे।
वहीं विधानसभा सत्र के दौरान आपके विभाग से संबंधित पूछे जाने वाले प्रष्नों के उत्तर यदि शासन द्वारा सीधे चाहे गये हैं, तो उनके उत्तर को एक -एक प्रति संभागीय आयुक्त एवं लाईन अधिकारी को तथा इस कार्यालय को भी भिजवाई जाए। विधानसभा प्रष्नों का उत्तर ऑन लाईन भी अपने-अपने विभाग को भेजा जाए। जिलाध्यक्ष कार्यालय से विधानसभा प्रष्नों से संबंधित प्रष्नों को डाक प्राप्त करने हेतु पूर्वानुसार अवकाष के दिवस में भी अपने कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिष्चित की जाए।
इसके साथ ही कलेक्टर श्री अग्रवाल विधानसभा सत्र के दौरान जिलाध्यक्ष कार्यालय में प्राप्त होने वाले प्रष्नों के उत्तर समय - सीमा में भेजने हेतु अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल को नोड्ल अधिकारी नियुक्त किया है।
क्रमांक/140/2015/140/वर्मा
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का यात्रा कार्यक्रम संशोधित
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का यात्रा कार्यक्रम संशोधित
अब 6 फरवरी को खण्डवा से विषेष ट्रेन होगी रवाना
खण्डवा (29जनवरी,2015) - मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में हरदा-खण्डवा-बुरहानपुर से रामेश्वरम् जाने वाली विषेष ट्रेन के पूर्व निर्धारित यात्रा कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। अब यह टेªन 6 फरवरी को रवाना होगी।
क्रमांक/139/2015/139/वर्मा
श्रमिकों को मतदान के लिए मिलेगा अवकाश
श्रमिकों को मतदान के लिए मिलेगा अवकाश
खण्डवा (29जनवरी,2015) - श्रमायुक्त ने 31 जनवरी 2015 को खण्डवा जिले में छनेरा नगर परिषद् के अध्यक्ष को पद से वापस बुलाये जाने संबंधी निर्वाचन में श्रमिकों के मतदान अधिकार के संबंध में परिपत्र जारी किया है। परिपत्र में श्रमिकों को मतदान दिवस को अवकाश देने के लिये कहा गया है।
नगरीय निकायों के निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले कारखानों में कार्यरत कामगार अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें इसके लिए उन्हें मतदान के दिन साप्ताहिक अवकाश दिया जायेगा। इसी तरह सप्ताह में सातों दिन कार्य करने वाले कारखाने पूर्व अनुसार प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के लिए दो-दो घंटे की सुविधा देंगे। निरन्तरित प्रक्रिया वाले कारखाने श्रमिकों को उनके देय वेतन में किसी प्रकार की क्षति न पहुँचाते हुए बारी-बारी से पर्याप्त समय प्रदान करते हुए मतदान की अनुमति देंगे।
मतदान क्षेत्र में आने वाले दुकान एवं वाणिज्य संस्थान से कामगारों को मतदान की सुविधा देने के लिए मतदान के दिन अवकाश रखने को कहा गया है। अन्य दुकान एवं संस्थान जिनका बंद निर्धारित नहीं है वे कामगारों को बारी-बारी से मतदान करने की अनुमति देंगे। क्रमांक/138/2015/138/वर्मा
पंचायत निर्वाचन में मतदान के दिन अवकाश रहेगा
पंचायत निर्वाचन में मतदान के दिन अवकाश रहेगा
खण्डवा (29जनवरी,2015) - राज्य शासन द्वारा पंचायत आम निर्वाचन 2014-15 के लिये द्वितीय एवं तृतीय चरण के मतदान के दिन संबंधित क्षेत्र में सामान्य एवं सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। द्वितीय चरण का मतदान 5 फरवरी और तृतीय चरण का मतदान 22 फरवरी को होगा।
क्रमांक/137/2015/137/वर्मा
Wednesday, 28 January 2015
सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के लम्बित विभागीय जाँच प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण के निर्देश जारी
सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के लम्बित
विभागीय जाँच प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण के निर्देश जारी
खण्डवा (28जनवरी,2015) - राज्य शासन ने सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के विभागीय जाँच प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये हैं। इस संबंध में सभी विभाग, राजस्व मण्डल के अध्यक्ष, संभागायुक्त, विभागाध्यक्ष, कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अवगत करवा दिया गया है। निर्देश में कहा गया है कि समय-समय पर समीक्षा कर प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध कार्यक्रम के जरिये निश्चित समयावधि अधिकतम एक साल के अंदर निराकृत किया जाये।
जाँच प्रकरण में त्वरित कार्यवाही न होने से शासकीय सेवक की सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें अपने स्वत्वों को प्राप्त करने में कठिनाई होती है। इससे न्यायालय प्रकरण भी बनते हैं और शासन को अनावश्यक परेशानी होती है। सामान्य प्रशासन विभाग के 1991 के ज्ञाप द्वारा निर्देशित है कि सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरण में सेवानिवृत्ति की तिथि के 2 वर्ष पूर्व से कागजात तैयार करने की कार्यवाही शुरू कर दी जाये। यदि किसी शासकीय सेवक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रचलित हो, तो उन्हें एक समयबद्ध कार्यक्रम के अधीन निराकृत किया जाये, जिससे निर्णय के बाद ष्न जाँच प्रमाण-पत्रश्श् जारी करने में कठिनाई नहीं हो। विभाग के पेनल में से योग्य सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को मानदेय के आधार पर जाँच अधिकारी नियुक्त कर प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करवाने के निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किये गये हैं।
शासन के ध्यान में यह तथ्य आया है कि निर्धारित समय-सारणी के अनुसार विभागीय जाँच प्रकरणों में कार्यवाही नहीं की जा रही है, जिससे अनेक प्रकरण अनावश्यक रूप से लम्बित हैं। इस कारण सामान्य प्रशासन विभाग ने स्मरण-पत्र जारी किया है।
क्रमांक/136/2015/136/वर्मा
उप सरपंचों का निर्वाचन 13 फरवरी एवं 3 मार्च को
उप सरपंचों का निर्वाचन 13 फरवरी एवं 3 मार्च को
खण्डवा (28जनवरी,2015) - राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ग्राम पंचायतों में उप सरपंचों के निर्वाचन के लिए सम्मिलन की तारीख निर्धारित कर दी गयी है। प्रथम चरण में जिन ग्राम पंचायतों का निर्वाचन हो चुका है, वहाँ 13 फरवरी को उप सरपंच का निर्वाचन होगा। द्वितीय एवं तृतीय चरण में जिन ग्राम पंचायतों में निर्वाचन होगा, वहाँ 3 मार्च को उप सरपंच के निर्वाचन के लिए सम्मिलन होगा।
क्रमांक/135/2015/135/वर्मा
प्रदेश में शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को 2 मिनट का मौन रखा जायेगा
प्रदेश में शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को 2 मिनट का मौन रखा जायेगा
खण्डवा (28जनवरी,2015) - स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में शुक्रवार 30 जनवरी को मौन रखा जायेगा। इस दिन सुबह 11 बजे 2 मिनट का मौन रखकर कार्य और गतिविधियाँ रोक दिये जाने के निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किये गये हैं। सभी विभाग, विभागाध्यक्ष, संभागीय आयुक्त और कलेक्टर को इस संबंध में अवगत करवाया गया है।
निर्देश में कहा गया है कि यह श्रृद्धांजलि केवल सरकारी दफ्तरों तक सीमित न रहकर सार्वजनिक परिपाटी होना चाहिये। इस दिन व्यापक रूप से आम जनता की भागीदारी होना चाहिये। इसके लिये प्रदेशभर में सुबह 11 बजे कार्य और अन्य गतिविधियाँ रोककर 2 मिनट का मौन रखा जाये। सायरन बजाकर अथवा सेना की तोप दागकर मौन शुरू होने तथा समाप्त होने की सूचना दी जाये। सायरन के माध्यम से मौन शुरू होने की सूचना 10.59 बजे से 11 बजे तक और मौन समाप्त होने की सूचना 11 बजकर 2 मिनट से 11 बजकर 3 मिनट तक दी जाना चाहिये। सायरन सुनकर सभी व्यक्ति खड़े होकर मौन धारण करें। संभव हो तो अकेले खड़े होने की बजाय एक ही स्थान पर इकट्ठे होकर मौन रखा जाये।
प्रत्येक जिले और शहर में सायरन बजाने की व्यवस्था करने को भी कहा गया है। निजी संस्थाओं, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, अशासकीय संस्थाओं, स्कूलों और महाविद्यालयों को भी इस संबंध में निर्देश दिये गये हैं।
शहीद दिवस को गंभीरता और जनता की भागीदारी से मनाये जाने के आवश्यक उपाय करने को कहा गया है। जिला प्रशासन को जिले की सभी शैक्षणिक संस्थाओं और निजी एवं सार्वजनिक उपक्रमों को शहीद दिवस सम्पूर्ण गरिमा के साथ मनाये जाने के निर्देश देने के लिये कहा गया है। जिले में विभिन्न वाणिज्य और उद्योग संघों से भी अपनी भागीदारी करने को कहा गया है।
क्रमांक/134/2015/134/वर्मा
निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ करें सख्त अनुषासनात्मक कार्यवाही - कलेक्टर श्री अग्रवाल
निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ करें सख्त अनुषासनात्मक कार्यवाही - कलेक्टर श्री अग्रवाल
द्वितीय चरण के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारी और तकनीकी टीम के सदस्यों का निर्वाचन के दौरान अप-डाउन पर होगी कार्यवाही
ई-अटेडेंस के कार्य में तेजी लाने के भी दिए निर्देष
खण्डवा (28जनवरी,2015) - निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वालों को नही बख्शा जाए। उनके खिलाफ सख्त से सख्त अनुषासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित करें। इस कार्य में कोताही न बरतें । यह स्पष्ट निर्देष बुधवार को कलेक्टोरेट सभागृह में आयोजित सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर श्री महेष अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने आदेष देते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य अति महत्वपूर्ण है। जिसमें जिन अधिकारी एवं कर्मचारियों को जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह प्राथमिकता पर उसे निभायें। इतना ही नही बैठक में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने उन अधिकारियों एवं कर्मचारियांे को जिनकी ड्यूटी त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के द्वितीय चरण के अंतर्गत लगाई गई है यदि उनके द्वारा मतदान सामग्री वितरण स्थल पर निष्चित समय में उपस्थित न होने पर भी तत्काल सस्पेंड करने कि कार्यवाही करने के निर्देष रिटर्निंग अधिकारियों को दिए। वहीं द्वितीय चरण में खण्डवा एवं खालवा के लिए नियुक्त किए गए सेक्टर अधिकारियों और तकनीकी टीम के सदस्यों को भी मतदान दल रवाना होने से लेकर मतगणना के कार्य तक कार्यस्थल पर ही रहने के निर्देष उन्होंने दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारी इस दौरान अप-डाउन न कर जिनकी जहॉ ड्यूटी लगाई गई है, वह वहीं रहें।
इसके साथ ही समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत जिले में आयोजित होने वाले द्वितीय एवं तृतीय चरण के मतदान एवं मतगणना के तैयारियों कि समीक्षा की। जिसमें उन्होंने -
ऽ संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और आरओ को मतपत्र को चेक करने एवं प्रुफ रिडींग करने के लिए नियुक्त व्यक्तियों के लिए लॉग बुक बनाने के निर्देष कलेक्टर श्री अग्रवाल ने दिए। उन्होंने आदेष देते हुए कहा कि लॉग बुक में किस मतपत्र को किस कर्मचारी द्वारा चेक किया गया इसकी एन्ट्री कराए। ताकि किस स्तर पर किस कर्मचारी एवं अधिकारी द्वारा गलती कि गई है, यह स्पष्ट हो और संबंधितों के खिलाफ कार्यवाही प्रस्तावित करें। पूर्ण रूप से मतपत्रों की चेकिंग एवं पु्रफ रिडींग की सम्पूर्ण जानकारी सीईओ जनपद की होगी।
ऽ इसके साथ ही कलेक्टर श्री अग्रवाल ने ई.व्ही.एम. मषीनों कि चेकिंग के लिए भी लॉग बुक तैयार करने के निर्देष दिए। ताकि किस अधिकारी कर्मचारी द्वारा किस ई.व्ही.एम. मषीन को तैयार किया गया है। यह जानकारी उपलब्ध रहे।
ऽ वहीं मतदान दलों के सामग्री वितरण स्थल पर फूडझोन स्थापित करने के निर्देष भी उन्होंने जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को दिए।
ऽ इसी प्रकार द्वितीय चरण में खण्डवा एवं खालवा के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों का प्रषिक्षण गुरूवार को 12 बजे कलेक्टोरेट सभागृह में आयोजित करने के आदेष भी दिए।
ऽ वहीं हरसूद में खाली कुर्सी और भरी कुर्सी के लिए आयोजित होने वाले निर्वाचन के तैयारियों कि समीक्षा भी संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर से की।
इसके साथ ही समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जनपदवार ई-अटेडेंस कार्य कि प्रगति की समीक्षा सीईओ जनपदों और तहसीलदारों से की और उन्हें 5 फरवरी तक संख्यात्मक विकास के निर्देष दिए। उन्होंने आदेष देते हुए कहा कि खालवा, हरसूद, बलड़ी और छैगॉवमाखन के सीईओ एवं तहसीलदार इसके लिए परस्पर षिक्षकों से सर्म्पक करें और रिर्पोट प्रस्तुत करें। समय-सीमा की बैठक में भूमि अधिग्रहण के प्रकरणों कि समीक्षा भी कलेक्टर श्री अग्रवाल ने की।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत अमित तोमर और अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल समेत अन्य सभी संबंधित विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित थे।
क्रमांक/133/2015/133/वर्मा
जिले में तीन दिवसीय झील महोत्सव का हनुमंतिया में होगा आयोजन
जिले में तीन दिवसीय झील महोत्सव का हनुमंतिया में होगा आयोजन
समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने किया कार्य विभाजन
28 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित होगा महोत्सव
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन
खण्डवा (28जनवरी,2015) - डिस्ट्रिक्ट टूरिज्म प्रमोषन काऊंसिल के तत्वावधान में जिले में तीन दिवसीय झील महोत्सव का आयोजन होगा। यह जानकारी कलेक्टर श्री महेष अग्रवाल ने बुधवार को झील महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में दी। उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन हनुमंतिया में 28 फरवरी , 1 मार्च और 2 मार्च को आयोजित होगा। इसके साथ ही बैठक में श्री अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन करते हुए आवष्यक दिषा निर्देष दिए। उन्होंने झील महोत्सव की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए बताया कि इस महोत्सव में खान-पान उत्सव, रोमांचक एवं साहसिक खेलो का आयोजन होगा। वहीं जल के महत्व पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।
इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमित तोमर को सम्पूर्ण झील महोत्सव आयोजन के लिए नोड्ल अधिकारी नियुक्त किया। वहीं समिति के सहसचिव सहायक आयुक्त आदिमजाति कल्याण विभाग को इनका सहायक बनाने के साथ ही सम्पूर्ण आयोजन कि व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी। इसी प्रकार महोत्सव में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए और खान-पान उत्सव के लिए कमेटी का गठन करने के आदेष भी दिए।
यह होगा झील महोत्सव - बैठक में कलेक्टर महेष अग्रवाल ने झील महोत्सव के आयोजन के प्रत्येक पहलू कि जानकारी देते हुए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जिसमें -
ऽ मछुआरों की वोटरेस और पेडल वोटरेस, के आयोजन कि जिम्मेदारी उपसंचालक मत्स्य विभाग को दी।
ऽ इसी प्रकार झील महोत्सव के तीनों दिन आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए संगीत महाविद्यालय को नोड्ल बनाते हुए कमेटी का गठन करने के निर्देष दिए। उन्होंने आदेष देते हुए कहा कि महोत्सव के आयोजन के दौरान सतत् रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। सुमधुर संगीत के लिए ऑर्केस्ट्रा की व्यवस्था भी कि करें।
ऽ वहीं झील महोत्सव में झील के किनारे आयोजित होने वाले खान-पान उत्सव के लिए पेड फूडझोन स्थापित करने के निर्देष कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को दिए। उन्होंने स्पष्ट आदेष देते हुए कहा कि यह सुनिष्चित करें कि झील महोत्सव में सभी खाद्य सामग्री का दाम फिक्स रहे। अधिक मूल्य में खाद्य सामग्री न बेची जाए। इसके साथ ही स्थापित किए गए फूडझोन में अलग-अलग वेरायटी के व्यंजन आने वाले पर्यटकों के लिए उपलब्ध रहे।
ऽ इसके साथ ही झील महोत्सव के दौरान निर्धारित स्थानों से निर्धारित दरों पर आवागमन के लिए बस निर्धारित करने के निर्देष भी उन्होंने दिए।
ऽ वहीं कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सीईओ जनपद पुनासा को हनुमंतिया पहॅुच मार्ग पर आने वाले ग्रामों में साईन बोर्ड लगाने के आदेष भी दिए।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमित तोमर और अपर कलेक्टर एस.एस. बघेल समेत अन्य सभी संबंधित विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित थे।
क्रमांक/132/2015/132/वर्मा








































































