Friday, 10 April 2020

आरओ वॉटर वितरण तथा किराना सामग्री वितरण के लिए मिलेगी छूट

आरओ वॉटर वितरण तथा किराना सामग्री वितरण के लिए मिलेगी छूट 

खण्डवा 10 अप्रैल, 2020 -  जिले में पूर्व में जारी कर्फ्यू आदेश में से कुछ बिन्दुओं पर नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छूट दी गई है। अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने बताया कि सम्पूर्ण खण्डवा शहर में आरओ वॉटर की केन का वितरण प्रातः 8 से 10 बजे के बीच घर पहुंच सेवा के माध्यम से किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि खण्डवा शहर में किराना दुकानों से सामग्री का विक्रय प्रतिबंधित रहेगा, लेकिन किराना दुकानदार ग्राहक के अनुरोध पर प्रातः 8 से 10 बजे के बीच घर पहुंच सेवा के माध्यम से सामग्री प्रदाय कर सकेंगे। इस सम्पूर्ण व्यवस्था का कार्य सम्पादन आयुक्त नगर निगम खण्डवा द्वारा किया जायेगा। 

1 comment:

Yunus sir khatri said...

हमारे क्षेत्र खानशाह वली वार्ड में मेडिकल की दुकान
बन्द है हम दवाइयां कहां से खरीदें

Post a Comment